पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया

Kumari Mausami

 मुंबई पुलिस ने आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बॉलीवुड की एक अभिनेत्री के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है।



हालांकि, वर्सोवा पुलिस का कहना है कि मामला 10 साल पुराना है, इसलिए इसमें सबूत इकट्ठा करने और जांच करने में कठिनाई होगी। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



'पंचोली ने कई बार दुष्कर्म किया'

अभिनेत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि आदित्य पंचोली ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे पहले भी अभिनेत्री ने पंचोली के खिलाफ लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले अभिनेत्री ने कहा था कि पंचोली ने उसका यौन शोषण 17 साल की उम्र में किया था। पंचोली आखिरी बार 2015 में बाजीराव मस्तानी फिल्म में नजर आए थे।

Find Out More:

Related Articles: