अभिनेता कैमरन बोयस का 20 वर्ष की उम्र में निधन

Kumari Mausami
डिज्नी के अभिनेता कैमरन बोयस का निधन हो गया। वह केवल 20 साल के थे। इस खबर की पुष्टि अभिनेता के परिवार वालों ने की। उनके निधन के पीछे की वजह चल रहे इलाज को बताया जा रहा है।


बोयस के घर वालों ने बताया- हम भारी दिल के साथ इस बात की जानकारी देते हैं कि कैमरन बोयस अब इस दुनिया में नहीं रहे।


सोते हुए ही उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।



इस युवा अभिनेता ने हाल के वर्षों में खुद को चैरिटी के काम के लिए समर्पित कर दिया था। एबीसी न्यूज के अनुसार, अभिनेता को डिज्नी चैनल फ्रेंचाइजी के शो Descendants और टीवी शो जेसी में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।सोशल मीडिया पर उनके फैंस इस खबर को सुनकर हैरान हैं और अपनी-अपनी तरफ से श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे हैं।

Find Out More:

Related Articles: