80 साल की होने पर कुछ ऐसी दिखेंगी सोनम, फैन ने शेयर की फोटो

Singh Anchala
बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर को उनके फैशनेबल अंदाज के लिए जाना जाता है। वे सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं। वे अपनी फोटोज और वीडियोज से फैंस से जुड़ी रहती हैं। इंस्टाग्राम पर सोनम के 20.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके कई फैन पेजेज भी हैं। ये फैंस सोनम के लिए कई बार अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं, लेकिन हाल ही में एक फैन ने सोनम की तारीफ करते हुए ऐसी फोटो पोस्ट की कि वे खुद को इसे शेयर करने से नहीं रोक पाईं।


दरअसल सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की, जो उनकी अब तक की फोटोज से बिल्कुल अलग थी। वे इसे 75-80 साल की लग रही हैं, लेकिन उस उम्र में भी सोनम बेहद खूबसरत लग रही हैं। ये फोटो में असल में उनके एक फैन पेज में अपलोड की थी। इस फोटो में सोनम के चेहरे पर झुर्रियां और उम्र की निशानियां साफ देखी जा सकती है। पर वे फिर भी ग्रेसफुल लग रही हैं। फैंस की शेयर की गई ये फोटो सोनम को बहुत पसंद आई। फैन पेज ने ये फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ओएमजी! 75-80 साल की उम्र में भी वे (सोनम) कैसी दिखेंगी, लेकिन वे बेहद खूबसूरत लग रही है। वे असल में ब्यूटी क्वीन हैं।


आपको बता दें कि ये वही फोटो है, जो सोनम ने अपने 20 मिलियन फॉलोअर्स होने पर शेयर की थी। इसमें सोनम एक डीप नेक ऑफ-शोल्डर ग्रीन मिडी ड्रेस में नजर आ रही हैं। यहां वे न्यूड लिपस्टिक के साथ हाईलाइटेड चीक्स में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को चोकर और ईयररिंग्स से एक्सेसराइज किया है। हेयरस्टाइल की अगर बात करें तो सोनम ने हाई मेसी बन में अपने बालों को बांधा हुआ है। वे इस फोटो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो सोनम आखिरी बार फरवरी में आई फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आईं थीं। ये एक लेस्बियन लव स्टोरी थी, जिसमें साउथ इंडियन फिल्म एक्ट्रेस रेजिना केसेंड्रा उनकी लव इंटरेस्ट बनी थीं। इसकी कहानी को पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। ये पहली बार था, जब सोनम ने अपने पिता अनिल कपूर के साथ किसी बॉलीवुड फिल्म में काम किया। इसमें सोनम उनकी बेटी ही बनी थीं। इनके अलावा फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला भी अहम रोल में थे।


सोनम अब फिल्म जोया फैक्टर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी साउथ इंडियन स्टार दलकीर सलमान के साथ बनेगी। दलकीर ने फिल्म कारवां से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जोया फैक्टर के डायरेक्टर अभिषेक शर्मा हैं। ये फिल्म 2008 में अनुजा चौहान की इसी नाम से आई नोवल का लाइट अडेप्शन है। जोया फैक्टर 20 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।




Find Out More:

Related Articles: