दलेर मेहंदी ने कराया था एक्टिंग डेब्यू, आज हॉलीवुड स्टार हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा अचानक उस समय सुर्खियों में आ गई जब उन्होंने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। उस दौरान पता लगा कि यह तो वही एक्ट्रेस है जो उस समय के टॉप पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी के गाने 'सजन मेरे सतरंगिया' में नजर आ रही है। शायद दलेर मेहंदी ने भी नहीं सोचा होगा कि उनके गाने से एक्टिंग में कदम रखने वाली प्रियंका हॉलीवुड स्टार बन जाएंगीं। देखिए यह गाना...
बता दें कि 1982 में प्रियंका चोपड़ा का जन्म जमशेदपुर में हुआ था। अब वह न्यूयॉर्क में पति और हॉलीवुड के टॉप सिंगर निक जोनास के साथ रहती हैं। प्रियंका ने न सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया साथ ही एलबम्स, मॉडलिंग और हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इन दिनों प्रियंका 'द स्काई इज पिंक' के रिलीज की तैयारी में हैं. फिल्म जल्द ही रिलीज होने जा रही है।
" height='150' width='250' allowfullscreen="" data-framedata-border="0" height="450" src="https://www.youtube.com/embed/RCiLuFlxZeM" width="100%">