रिव्यु : पल - पल दिल के पास मोहब्बत और खूबसूरत नज़ारों की दास्तान है
पर्वतारोही करण सहगल (करण देओल) और एक विडियो ब्लॉगर सहर सेठी (सहर सांबा) इस फिल्म के मुख्य किरदार हैं। ये दोनों एक एडवेंचर ट्रिप पर साथ होते हैं। यहाँ एडवेंचर और खूबसूरत लोकेशन का सामना होता है और दोनों में प्यार हो जाता है। अब शुरू होता है पारिवारिक ड्रामा।यहाँ परफिल्म भरपूर ड्रामा परोसती है। दोनों प्रेमी मिलते है या बिछड़ते हैं ये जान्ने के लिए पाठकों को सिनेमाघर का रुख करना होगा।
फिल्म का सबसे नायाब पहलू इसकी फोटोग्राफी है जहां लोकेशंस के साथ गज़ब का इंसाफ नज़र आया है। एक्टिंग की बात करें तो पहली फिल्म होने के बावजूद दोनों की एक्टिंग औसत नज़र आती है। करण चॉकलेटी होने के बावजूद सनी का प्रतिबिंब नज़र आते हैं। दूसरी चीज़ जो फिल्म को ख़ास बनती है वो झाई इसका संगीत। संगीत भी कहानी और लोकेशंस से मैच खाता चलता है।
फिल्म का क्राफ्ट और खूबसूरत होता तो शायद ये कमी न खलती। क्यूंकि कहानी क्लीमेक्स और ड्रामा सबकुछ रवायती फिल्मों वाला ही है। फिल्म का प्रोडक्शन और डायरेक्शन भी पारिवारिक है। ऐसे में युवा वर्ग ही इसे देखने आगे आएगा। इस फिल्म में लोकेशंस के अलावा करण और सहर का नया चेहरा और संगीत ही फिल्म को कैश करने में मदगार होगा।