म्यांमार के उग्रवादी संगठन ने दो भारतीय नागरिकों को बनाया बंधक, स्थानीय सांसद का भी अपरहण

frame म्यांमार के उग्रवादी संगठन ने दो भारतीय नागरिकों को बनाया बंधक, स्थानीय सांसद का भी अपरहण

Gourav Kumar
म्यांमार के उग्रवादी संगठन 'अराकरन आर्मी' ने दो भारतीय नागरिकों को बंधक बना लिया है। विद्रोहियों ने म्यांमार के एक सांसद का भी अपहरण किया है। भारत की एक टीम मिजोरम से सित्वे पोर्ट रखाइन प्रांत को जोड़ने वाली सड़क निर्माण प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। इसी दौरान रास्ते में उन्हें अगवा कर लिया गया।


अराकान आर्मी मेगा कालादान प्रोजेक्ट पर हमले की साजिश रचने में लगा हुआ है। यह एक प्रोजेक्ट है जो कोलकाता के हल्दिया पोर्ट को म्यांमार के सित्वे पोर्ट से जोड़ेगा। यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर मिजोरम म्यांमार से जुड़ जाएगा और दोनों के बीच की दूरी एक हजार किलोमीटर तक कम हो जाएगी। दोनों स्थानों के बीच यात्रा समय में भी काफी कमी आ जाएगी।

Find Out More:

Related Articles:

Unable to Load More