"यह पांडव v/s कौरव की लड़ाई है"- अरविंद केजरीवाल

Divakar Priyanka
अरविंद केजरीवाल दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा है कि दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और भाजपा शासित केंद्र सरकार ‘धर्म युद्ध’ जैसे ‘कौरवों और पांडवों’ की तरह लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने चुनौती भी दी और कहा कि वह दिल्ली के विकास में रोड़े डालकर दिखाएं। केजरीवाल दिल्ली पुलिस द्वारा ओखला से विधायक अमानतुल्ला खान की गिरफ्तारी पर गुस्सा दिखाई दिए और मोदी से कहा कि "उन्होंने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी जांच एजेंसियों को ‘आप’विधायकों के पीछे लगा दिया है।"  
केजरीवाल ने रविवार को एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन करने पर कहा, "वह :मोदी: अपनी हार पचा नहीं पा रहे। उन्होंने हमारे पीछे सारी एजेंसियां लगा रखी हैं लेकिन भ्रष्टाचार का एक भी मामला खोज नहीं पा रहे। यह कौरवों और पांडवों के बीच धर्म युद्ध की तरह है।"  अरविंद ने प्रधानमंत्री को चेताया कि "अगर वह 'पेंच लगाना बंद नहीं करते हैं', तो भाजपा का पंजाब, गोवा और गुजरात में वही हाल होगा जो दिल्ली में हुआ, जहां वह तीन विधायकों तक सिमट कर रह गई है।"
   
आगे उन्होंने कहा, "नृपेंद्र मिश्रा सारी फाइलों की निगरानी करते हैं लेकिन वह भ्रष्टाचार तलाशने में नाकाम रहे हैं। बीआरटी कॉरिडोर के मामले में भाजपा ने यहां तक आरोप लगाया कि मैंने 15 करोड़ रुपये का गबन कर लिया, लेकिन वह इस बाबत कुछ भी साबित नहीं कर सकी है। मैंने मोदीजी को चुनौती दी कि वह दिल्ली का विकास रोक कर दिखाएं। मैं नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि हमारे शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से किए जा रहे सुधारों को रोक कर दिखाएं।"  
गुजरात से सुनी हुई बात केजरीवाल बताते हुए कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को दिल्ली में जेल भेजा जाता है, परंतु भाजपा शासित गुजरात में ‘मुठभेड़ में मार’ दिया जाता है। आगे उन्होंने कहा, "हम सच के रास्ते पर हैं और हम जीतेंगे।" केजरीवाल ने बाद में एक ट्वीट कर कहा कि "केंद्र की ओर से इस परियोजना में रोड़े अटकाने की कोशिशों के बावजूद उनकी सरकार ने फ्लाईओवर के निर्माण में 110 करोड़ रुपये बचाए हैं।"


Find Out More:

Related Articles: