केजरीवाल नहीं लेकिन कांग्रेस ने कटा फीता

Divakar Priyanka
दिल्ली में एक एलीवेटेड रोड के उद्घाटन का फीता काटने के लिए सियासी घमासान मच गया है। विकासपुरी-मीराबाग की नई बनी एलीवेटेड रोड के लिए 11 बजे सुबह चुपचाप उद्घाटन करने के लिए लाल फीता लगाया गया। सांसद महाबल मिश्रा लावलश्कर, कांग्रेस के पूर्व सांसद फीता काटने पहुंचे ही थे कि दिल्ली पुलिस ने फीते काटकर फ्लाय ओवर से फेंक दिया। 
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस फीता काटने को लेकर आधे घंटे तक झगड़ते दिखे उसके बाद महाबल मिश्रा एलीवेटेड रोड का फीता काटने में सफल ही रहे। दरअसल, दिलचस्प बात यह है कि अरविंद केजरीवाल इस एलीवेटेड रोड का उद्घाटन करने वाले थे। उसकी तैयारी के लिए एक तरफ टेंट लग रहा था। दिल्ली सरकार का दावा है की इस रोड को बनाने में सौ करोड़ रुपए बचाए थे परन्तु कांग्रेसियों के मुताबिक हकीकत कुछ और ही है।    
 
इस एलीवेटेड रोड का टेंडर आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक चार साल पहले कांग्रेस सरकार के वक्त 407 करोड़ में दिया गया था परन्तु अब तक एलीवेटेड रोड बनाने पर 450 करोड़ खर्च हुए हैं|कहना है कि कांग्रेस ने कुल 560 करोड़ रुपए की मंजूरी इसके लिए मिली थी और 70 प्रतिशत काम तो उनकी सरकार के समय पूरा कर लिया गया था। 
केजरीवाल सरकार अब दावा कर रही है कि 560 करोड़ पूरे खर्च नहीं हुए हैं इसलिए वह पैसे बचाने का श्रेय ले रही है। कांग्रेस कह रही है कि जब उसकी सरकार ने 407 करोड़ का टेंडर ही दिया तो बचाया क्या और जूठे इश्तेहार क्यों दिए जा रहे है|

Find Out More:

Related Articles: