अखिलेश को मिला खून से लिखा ख़त

Divakar Priyanka
उत्तर प्रदेश में चलते अपराधो के कारण एक बच्ची अपने खून से खत लिखने पर मजबूर हो गई| मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बच्ची ने खून से खत लिखा है। उस खत में बच्ची ने सीएम से अपने लिए इंसाफ मांगा है। बच्ची ने अपनी मां के हत्यारों को पकड़ने की मांग की है| लतिका बंसल 15 साल की बच्ची ने अपनी मां के कातिलों को सजा दिलाने के लिए सीएम अखिलेश को खत लिखा है। 

अपने खत में लतिका ने पिता और बाकी के घरवालों को मां का कातिल बताया है| बच्ची ने लिखा है कि क्योंकि उसकी माँ उन्हें लड़का नहीं दे पा रही थी इसीलिए पिता ने बाकी घरवालों के साथ मिलकर उसकी मां को सिर्फ इसलिए जलाकर मार डाला|  लतिका ने इस खत में पुलिस प्रशासन पर भी सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि किसी ने भी उसकी मदद नहीं की| 
खत में लिखा है कि उसने 100 नंबर पर कॉल किया था और एंबुलेंस को बुलाने की कोशिश की थी, परंतु मदद के लिए कोई नही आया| लतिका लिखती है कि पिछले 15 सालों से वो यह देखती आ रही है की कैसे उसकी मां को लड़का ना देने की वजह से प्रताड़ित किया जा रहा था| वह यह सब नहीं भूल सकती जो उसने देखा है| अब लतिका अपनी मां के लिए इंसाफ मांग रही है|      
सीएम अखिलेश यादव से वो कुछ आर्थिक मदद की भी गुहार लगा रही है जिससे उस की और उसकी छोटी बहन की पढ़ाई हो सके। पुलिस का स मामले पर कहना है कि मामला हत्या का नहीं बल्कि सुसाइड का है| देखना होगा कि पुलिस क्या कार्रवाई करती है।


Find Out More:

Related Articles: