क्या मोदी जाएँगे पाकिस्तान यात्रा पर?

Divakar Priyanka
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री इस वर्ष नवंबर में  पाकिस्तान आयोजित होने वाले दक्षेस (सार्क) सम्मेलन में शामिल होने के लिए जाएंगे या नहीं, यह एक ''नीतिगत निर्णय'' होगा जिस पर ''सही समय'' पर फैसला किया जाएगा| बुधवार रात सरकारी सूत्रों ने यह बात कही| सूत्रों ने कहा, "यह कुछ ऐसा है जिस पर हम निर्णय सही समय पर करेंगे|" 
भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर में जारी अशांति को लेकर वाकयुद्ध तेज हो गया है और भारत बुधवार को इस मुद्दे पर विदेश सचिव स्तरीय वार्ता आयोजित करने के पाकिस्तान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया| यह आयोजन नवंबर में इस्लामाबाद में होना है| वित्त मंत्री अरुण जेटली पूछे जाने पर कि क्या वह बैठक में हिस्‍सा लेने के लिए पाकिस्तान की यात्रा करेंगे तो सूत्रों ने कहा कि इस पर निर्णय "दृढ़ता से नहीं किया गया है|" 
खबरों के अनुसार हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी वेनेजुएला में आयोजित होने वाले गुटनिरपेक्ष आंदोलन (नाम) सम्मेलन अगले महीने में हिस्सा लेने नहीं जाएं, खबर है कि यह निर्णय अभी करना बाकी है कि सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा|खबरों के मुताबिक भारत की नाम के प्रति नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है| प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह 1979 में आखिरी बार था जब भारत के किसी प्रधानमंत्री ने नाम में हिस्सा नहीं लिया था|
 मोदी की बलूचिस्तान में स्थिति को लेकर टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की ओर से चिंता की अभिव्यक्ति थी और यह अचानक नहीं आई| सुत्रो किए मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी चिंतित थे बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघनों और पाकिस्तानी सेना की ओर से की जाने वाली ज्यादतियों से| सूत्रों ने कहा कि यह सवाल "अपरिपक्व और अप्रासंगिक" हैं कि बलूचिस्तान में भारत किसके साथ समन्वय करेगा और वह वहां क्या करेगा.


Find Out More:

Related Articles: