मराठी चलचित्र के प्रेक्षकों के लिए खुशखबरी है| फिल्म ‘एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' पसंदीदा क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की ज़िंदगी पर बनी फिल्म को वे मराठी भाषा में भी देख सकेंगे| इस फिल्म को मराठी भाषा में डब किया जा रहा है, और इसका मराठी ट्रेलर हिंदी और मराठी फिल्मों के अभिनेता रितेश देशमुख ने रिलीज़ किया| मराठी ट्रेलर को रितेश ने ट्वीटर पर रिलीज़ किया है|
फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में ट्रेलर को दो अन्य भाषाओं में भी जारी किया है| धनुष, एक्टर-प्रोड्यूसर फिल्म के तमिल वर्जन का ट्रेलर अपने ट्विटर के माध्यम से जारी किया तो तेलुगु सिनेमा के स्टार नवीन बाबू ने फिल्म का तेलुगु ट्रेलर जारी किया| नीरज पाण्डेय कहते हैं, "महेंद्र सिंह के लिए देश में जो प्यार है आप उसकी किसी से तुलना नहीं कर सकते हैं, यह असीम हैं| इस फिल्म के माध्यम से हमने धोनी के जीवन, उनकी यात्रा, संघर्ष और फिर अंत में जीत दिखाने का प्रयास किया है| जिसे कोई भी नहीं जानता| रीजनल सिनेमा अपने पैर पसार रहा है और वहां दर्शकों की संख्या में भी कोई कमी नहीं है|"
उन्होंने कहा कि एक सिनेमा जो हिंदी में बनी होती है, उसे आप पहले देखे फिर उसका रीजनल वर्जन देखें, तो कंटेंट में काफी अंतर होता है| हमने इसलिए फिल्म के अन्य भाषाओं के डबिंग का काम साथ-साथ ही शुरू कर दिया है| उन्होंने कहा "धोनी की कहानी एक ही है, तो हमारा प्रयास है एक बार में पूरे देश के लोग अपनी-अपनी भाषाओं में जान सकें कि धोनी ने अपने वतन के लिए क्या किया है और कैसे किया|"
‘एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी’ 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है, ट्रेलर जारी करने फिल्म के हीरो के साथ खुद धोनी भी मैदान में उतरे थे और जालंधर, दिल्ली और मुम्बई में फिल्म का प्रचार किया था|