धोनी भी किसी की नकल करते है!

Divakar Priyanka
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान ने भारतीय क्रिकेट को इतनी ऊंचाई पर ले जाने के लिए जो योगदान दिया और टीम को अपनी कप्तानी के बलबूते पर इतनी शोहरत दिलाई यह उनके प्रशंशक और क्रिकेट जगत के तमाम लोग वाकिफ ही हैं| महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के अलावा कई विज्ञापनों के माध्यम से भी लोगों के घरों में पहुंचे हैं और उनके प्रसंशको की भारी संख्या के कारण से उनकी ब्रैंड वैल्यू भी शानदार हैं| महेंद्र सिंह धोनी जब क्रिकेट में तेजी से शिखर की ओर अग्रसर थे, तब उनके बालो के स्टाइल की लोग खूब नकल उतार रहे थे| 
टीम इंडिया ने जब पाकिस्तान को हराया था उस समय मैदान पर आए तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने धोनी के हेयर स्टाइल की सरहाना भी की थी| महेंद्र सिंह धोनी बहुत ही सामान्य परिवेश से उठकर ऐसे सिलेब्रिटी बन गए कि अब उनके नाम पर बॉलीवुड के प्रोड्युसरों को दांव खेलने में भी कोई संदेह नहीं है|
अगले महीने भारत के कामयाब कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक ‘एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ प्रदर्षित होने जा रही है|  इसी दरमियान महेंद्र सिंह धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो डाली है जिसमें वह बता रहे हैं कि वह खुद किसकी नकल करते हैं| वे खुद किसके बहुत बड़े प्रसंशक हैं|
इस तस्वीर में धोनी दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की हाल में आई फिल्म कबाली के एक पोस्टर में बैठे रजनीकांत के पोज की नकल उतार रहे हैं| यह फोटो खुद धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से बाटी है| इस नकल को कितना निभा पाए हैं धोनी, इसका निर्णय आप ही लीजिये, लेकिन इससे तो साफ है कि रजनी सर, की अदा के महेंद्र सिंह धोनी भी कायल हैं| 


Find Out More:

Related Articles: