क्यों किया अजय माकन ने रेलमंत्रालय को धन्यवाद?

Divakar Priyanka
राष्ट्रीय के दो दल कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे पर कटाक्ष करने और राजनीति करने का कोई मौका नहीं चूकते| विपक्षी दलों के नेताओं के ट्वीट, फेसबुक अकाउंट तक फॉलो किए जा रहे हैं और उन् में भी राजनीति और हमला करने के मुद्दे खोज लिए जा रहे हैं| और अगर ऐसे माहौल में विपक्षी दल ही नहीं उसके मंत्री की कोई तारीफ करे तो जरूर कोई तो बात होगी| दरअसल दिल्ली से मुंबई के लिए रेल में जा रहे बुजुर्ग दंपती अपना आईडी कार्ड ले जाना भूल गए| दोनों ही बड़े परेशान थे| 


वे दोनों दिल्ली में किसी रिश्तेदार के घर हुई किसी मौत के बाद अंतिम संस्कार में उपस्थित होने के लिए दिल्ली आए थे| इस परिस्तिथि में एक युवा यात्री ने जो उनके साथ बैठे थे ट्वीट का सहारा लिया| दोनों दंपती की चिंता उसने ट्वीट के जरिए साझा की| इस ट्वीट को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने री-ट्वीट किया| अपने ट्वीट में अजय माकन ने रेल मंत्रालय और रेल मंत्री को टैग कर दिया| इसके बाद ट्वीट पर तुरंत जवाब आया कि "संबंधित रेल विभाग को मामला तुरंत हल करने के लिए भेज दिया गया है|"  
    
रेलवे के अधिकारियों ने बाद में समय पर बुजुर्ग दंपती की मदद की और इस बात की पुष्टि मामले को उठाने वाले एक और ट्वीट के जरिए दी|  उन्होंने सबका धन्यवाद भी दिया और कहा "मानवता को जिंदा रखने के लिए आपका धन्यवाद...." अजय माकन ने जवाब के बाद संतुष्टि जाहिर करते हुए रेलमंत्री, रेलमंत्रालय को तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया और ट्विटर के बेहतर इस्तेमाल की भी बात कही|  


Find Out More:

Related Articles: