आप विधायक पर आपराधिक मानहानि का केस दर्ज

Divakar Priyanka
संजय सिंह और दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी नेता ने आप विधायक देविंदर सेहरावत पर चंडीगढ़ की अदालत में आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कर दिया है| इन दोनों नेताओं पर आप विधायक देविन्दर सेहरावत ने टिकट के बदले महिलाओं का शोषण करने का इल्जाम लगाया था|  उल्लेखनीय है कि पार्टी विधायक सेहरावत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष के रुख की भी समीक्षा की थी और आरोप लगाया था कि एक 'चौकड़ी' है, जो पार्टी को हानि पहुंचा रही है| 

विधायक देवेंद्र सहरावत दिल्ली की बिजवासन सीट से खत में कहा कि स्तिथि इमेज बिगाड़ने वाली बन रही हैं और खराब तत्वों को दूर करने के लिए कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है| जाहिर है कि यह वही देवेंद्र सहरावत हैं, जिन्होंने आम आदमी पार्टी से प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को निकाले जाने के तरीके के विरुद्ध भी आवाज़ उठाई थी| देवेंद्र सहरावत ने कहा कि "संदीप कुमार के आचरण को लेकर आशुतोष ने जो तर्क दिए हैं, वे स्वीकार्य मूल्यों के अनुरूप नहीं हैं|" 

संदीप कुमार को शनिवार रात बलात्कार और अन्य इल्जामो में गिरफ्तार किया गया था| इससे कुछ घंटे पहले एक महिला ने उनके विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई थी और बाद में संदीप कुमार ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया था| यह महिला कुछ दिन पहले सामने आई संदीप कुमार की विवादास्पद सीडी में उनके साथ नज़र आई थी|

हालाँकि, मंत्रिपद से हटाए जाने के बाद संदीप कुमार को पार्टी से भी निलंबित कर दिया गया है| सहरावत ने 'आप' की दिल्ली इकाई के संयोजक दिलीप पांडेय पर भी हमला बोलते हुए उनके करैक्टर पर सवाल उठाए थे और कहा था कि पंजाब से परेशान करने वाली खबरें आ रहीं हैं|


Find Out More:

Related Articles: