तो क्या ओडिशा में एक बार फिर बन सकती है बीजेडी की सरकार?

Kumari Mausami
आज 23 मई 2019 को जहां पूरे देश की नजर लोकसभा चुनाव के नतीजों पर है, वहीं आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम ऐसे राज्य है, जहां के विधानसभा चुनाव के नतीजे भी जारी किए जा रहे हैं।
विधानसभा चुनाव के जारी नतीजों को देखा जाए तो यह कहना गलत नहीं होगा कि, साल 2000 से ओडिशा के मुख्यमंत्री का पद संभाल रहे नवीन पटनायक पर वहां के लोगों का भरोसा अब भी बरकरार है। लगातार पांचवीं बार सरकार बना सकती नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) 84 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 74 सीटें (कुल 147) चाहिए।
रुझानों के अनुसार, बीजेडी 64, बीजेपी 18 और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है। प्रदेश की 21 लोकसभा सीटों में बीजेपी 7, बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि, ओडिशा बीजेपी के लिए उन राज्यों में से था, जहां बीजेपी खास ध्यान दे रही थी।
बीजेडी की इस जीत को प्रदेश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बड़ी राजनीतिक जीत माना जा रहा है।
बता दें कि साल 2014 में बीजू जनता दल ने 117 सीटें जीतकर सूबे में सरकार बनाई थी। बताया जा रहा था कि, प्रदेश में बीजेडी को बीजेपी से चुनौती मिल सकती है, लेकिन रुझानों के अनुसार बीजेडी आधे से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है।
गौरतलब है कि, 17वीं लोकसभा के चुनाव के साथ ही ओडिशा में चुनाव करवाए गए थे। यहां लोकसभा सीटों के लिए हुए मतदान के साथ ही विधानसभा चुनाव करवाए गए थे। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही चार चरणों में ही विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले गए थे। यहां विधानसभा की कुल 147 सीटें हैं और फिलहाल नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) यहां सत्ता में है।
वहीं, आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव के शुरुआती नतीजों में वाईएसआर कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस 145 सीटों पर आगे चल रही है। 2014 में चंद्रबाबू नायडू की तेदेपा को बहुमत मिला था। राज्य में बहुमत के लिए 175 सीटों में से 88 सीटें चाहिए। उधर, अरुणाचल में भाजपा, सिक्किम में एसडीएफ आगे चल रही है।


Find Out More:

Related Articles: