ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा लादेन मारा गया, अमेरिका ने रखा था 7 करोड़ का इनाम
वहीं दूसरी तरप अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि हमजा ईरान में हाऊस अरेस्ट पर है लेकिन फिर बाद में ये भी दावा किया गया था कि अफ्गानिस्तान की किसी खूफिया जगह पर छुपा हुआ है। इससे पहले अमेरिका ने हमजा पता लगाने वाले को 7 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर देने का ऐलान किया था। खबरों की मानें तो हमजा अपने की पिता की मौत का बदला लेने के लिए किसी बड़े हमले की साजिश रच रहा था, जिसकी वजह से अमेरिका ने इस इनाम की घोषणा की थी। 'जिहाद का युवराज' के नाम से मशहूर हमजा का काफी दिनों से कुछ पता नहीं था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि उसे मार दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक हमजा ने कुछ समय पहले शादी की थी। उसकी पत्नी 9/11 आतंकी हमले के लिए विमान हाइजैक करने वाले मोहम्मद अता की बेटी है। अमेरिका के लिए हमजा आतंकवाद का उभरता चेहरा था। अमेरिका की तरफ से हमजा पर रखे गए इनाम के बाद सऊदी अरब ने हमजा की नागरिकता रद्द कर दी थी। इसके बाद से हमजा के ठिकानों का कुछ पता नहीं था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हमजा की मार दिया गया है, हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टी नहीं की है।