अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर बना एक मीम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रम्प रणवीर सिंह के मल्हारी सॉन्ग पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल था। दरअसल यह एक मॉर्फ वीडियो है, जिसमें रणवीर सिंह की जगह ट्रम्प का चेहरा लगा है। इस वीडियो को व्हाइट हाउस के साेशल मीडिया हेड डेन स्काविनो ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है।
डेन ने वीडियो शेयर करने के साथ लिखा, "मैं आज किसी भी तरह से नफरत करने वालों को क्रेजी करने का इरादा नहीं रखता, लेकिन इस तरह अद्भुत सप्ताह के बाद, इसे एक और बेहतर दिन के साथ समेटा जाए।"
बता दें कि, डैन स्कैविनो सोशल मीडिया के व्हाइट हाउस निदेशक और राष्ट्रपति के सहायक हैं। वह ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब वेस्टचेस्टर के महाप्रबंधक और ट्रम्प के 2016 अभियान के लिए सोशल मीडिया के निदेशक भी थे।
वहीं बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के इस गाने की बात करें तो यह फिल्म बाजीराव मस्तानी का है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण ने काम किया था।
।
By no means do I intend to drive the haters crazy today — but after such an awesome week, let’s wrap it up with a another great day! #KAG2020
7:27 pm - 2 अग॰ 2019
Twitter Ads की जानकारी और गोपनीयता
9,252 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं