सुषमा स्वराज का निधन : एक साल के भीतर दिल्ली ने खोए अपने तीन मुख्यमंत्री

Singh Anchala
नयी दिल्ली। एक साल के भीतर दिल्‍ली तीन पूर्व मुख्‍यमंत्रियों को खो चुका है। अपने सौम्य आचरण और ओजस्वी भाषण से भारतीय राजनीति में अलग पहचान रखने वाली सुषमा स्वराज केंद्रीय मंत्री बनने से पहले दिल्ली की सीएम भी रही थीं।


सुषमा अक्टूबर से दिसंबर 1998 तक दिल्ली की सीएम रह चुकी थीं। हृदयगति रुक जाने की वजह से मंगलवार को उनका निधन हो गया।


एक माह पूर्व दिल्ली की तीन बार की सीएम रहीं शीला दीक्षित का भी निधन हो गया था। बीती 20 जुलाई को दिल्ली के फोर्टिस एस्कार्ट्स अस्पताल में शीला ने अंतिम सांस ली थी। वह साल 1998 से 2013 तक लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं।


वहीं, साल 1993 से 1996 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन पिछले साल अक्टूबर में हो गया था। 82 वर्षीय खुरान लंबे समय से बीमार चल रहे थे।


दिल्ली के सीएम के अलावा वह साल 2004 में राजस्थान के राज्यपाल भी बनाए गए थे। इस तरह से एक साल से भी कम समय के अंतराल में दिल्ली ने अपने तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को खो दिया।


Find Out More:

Related Articles: