धोनी के वेलकम के लिए तैयार है ये खास गिफ्ट, माही को मिस कर रहीं साक्षी

Gourav Kumar
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि महेन्द्र सिंह धोनी को गाड़ियों को कितना शौक है। सैन्य ड्यूटी पर तैनात धोनी की एक और नई कार उनके घर पर उनका इंतजार कर रही है। धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चमचमाती नई कार का फोटो शेयर किया है और लिखा है कि वेलकम होम रेड बीस्ट,धोनी आपका खिलौना आखिरकार यहां आ गया है और आपको बहुत मिस कर रहा है। टीम इंडि‍या के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का कार और बाइक से इश्क़ पुराना है। धोनी के गैराज में हमर से लेकर फरारी सहित कई कार हैं. वहीं नई चमचमाती लाल JEEP GRAND CHEROKEE ने माही के गैराज में चेरी ऑन आ केक का काम किया है।
 
गौरतलब है कि कश्मीर में इन दिनों तना’व की स्थिति बनी हुई है। हालात पर काबू रहे इसके लिए प्रशासन ने वहां एहतियातन अघोषित क’र्फ्यू घोषित कर रखा है। परंतु कश्मीर में त’नाव से बे’खौफ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी अवंतीपोर में विक्टर फोर्स मुख्यालय में सुरक्षित बैठने के बजाय दूसरे सैन्याधिकारियों की तरह गार्ड और पोस्ट ड्यूटी निभा रहे हैं। उनके पास सोने के लिए कोई बड़ा कमरा नहीं है, महज दस फुट का कमरा है जिसमें किंगसाइज बेड नहीं बल्कि एक तख्त पर बिछा बिस्तर है। सैन्य डयूटी को अंजाम देने के साथ उन्हें निर्धारित समय पर सुबह-शाम मैदान में पीटी भी करनी पड़ रही है। क्रिकेट की जगह अब वाॅलीबाल खेल रहे हैं।

धोनी भी एक सैन्याधिकारी के रुप में अपनी नयी जिंदगी का पूरा मजा ले रहे हैं। वह सुबह-शाम अपने सहयोगी सैन्याधिकारियों व जवानों के साथ पीटी कर रहे हैं। उनके साथ वाॅलीबाल खेल रहे हैं। अपने सभी निजी कार्य वह खुद कर रहे हैं। जूते भी वह खुद ही चमका रहे हैं। वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों की हाजिरी लेने साथ उनके लिए काम भी आवंटित कर रहे हैं। इसके अलावा वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अपने दिन के कामकाज की रिपोर्ट भी दे रहे हैं।

सैन्याधिकारियों व कर्मियों को उनका एक नया अवतार भी देखने को मिला है। वह अच्छे गायक भी हैं और अकसर शाम को मैस में खाने की मेज पर विभिन्न गाने गुन गुनाते हैं। गश्त के दौरान भी वह कई बार गाना गुनाते और गाते हुए अपने साथियों का हौंसला बढ़ाते नजर आए हैं। फिलहाल यह पता चला है कि धोनी लद्दाख के नव-निर्मित केंद्र शासित प्रदेश लेह में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने की संभावना है। रक्षा सूत्रों ने गुरुवार को कहा कि धोनी 10 अगस्त को अपनी रेजिमेंट के साथ लेह की यात्रा करने वाले हैं।


Find Out More:

Related Articles: