महोबा में छात्राओं ने बनाई 10 फुट लंबी 'तिरंगा राखी'
आगे उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे भाई हैं, इन्हें बचाया न गया तो समाज भी नहीं बच पाएगा। यह पर्यावरणीय तिरंगा राखी बुधवार को महोबा शहर के आल्हा चौक पर खड़े सबसे बुजुर्ग पीपल के वृक्ष को बांधी जाएगी। इसके बाद खरे ने कहा कि इस राखी में विभिन्न पेड़-पौधों की आकृति उकेरी गई है और खास बात यह है कि फूल-पत्तियों से ही राखी बनाई गई है। लोग वृक्ष लगाना आसान समझते हैं, लेकिन उन्हें संरक्षित करना भी बेहद जरूरी है।