रजनीकांत ने एक बयान पर क्यों बोले ओवैसी-देश में एक और 'महाभारत' चाहते हैं क्या ?

Singh Anchala

नयी दिल्ली। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करने पर अभिनेता रजनीकांत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 हटाने पर एक तमिल अभिनेता (रजनीकांत) मोदी-शाह को कृष्ण-अर्जुन की तरह बता रहे हैं। क्या वे देश में दूसरी महाभारत कराना चाहते हैं। 


केंद्र सरकार के जम्मू कश्मीर फैसले को लेकर तमिल सुपरस्टार और राजनेता राजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को कृष्ण और अर्जुन की जोड़ी की संज्ञा दी थी, लेकिन इस पर AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उटाया है। उन्होंने कहा कि क्या आप देश में एक और महाभारत चाहते हैं ?


सामाचार एजेंसी ANI के अनुसार ओवौसी ने कहा कि तमिलनाडु के एक अभिनय (रजनीकांत) ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को 'कृष्ण तथा अर्जुन' की संज्ञा दी है... तो इन हालात में कौरव और पांडव कौन हैं...? क्या आप देश में एक और 'महाभारत' चाहते हैं...?"


इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु और उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के द्वारा जम्मू कश्मीर पर लिए गए फैसले का समर्थन किया।


Find Out More:

Related Articles: