देश में आईएसआई एजेंट के साथ दाखिल हुए 4 आतंकी, देशभर में हाई अलर्ट जारी

Singh Anchala

नई दिल्‍ली। इंटेलीजेंस ब्यूरो ने राजस्थान और गुजरात बॉर्डर समेत पूरे देश में हाई अलर्ट जारी किया है। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार हिंदुस्तान में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के एजेंट के साथ चार आतंकी भारत में दाखिल हो गए हैं। जिसे देखते हुए यह अलर्ट जारी किया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के सिरोही के पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने बताया कि ये आतंकवादी आईएसआई एजेंट के साथ अफगानिस्तानी पासपोर्ट के जरिए भारत में दाखिल हुए हैं।


इसके बाद से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट हो गई हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाके, होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों में सघन चेकिंग की जा रही है।


खुफिया जानकारी के मुताबिक जन्माष्टमी के अवसर पर आतंकवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।


मालूम हो कि गुजरात में जन्माष्टमी पर बॉर्डर पर श्यामलाजी, द्वारिका और सौराष्ट्र में मेले लगते हैं, जिसमें हिस्सा लेने देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु कृष्ण जन्मोत्सव मनाने पहुंचते हैं।


Find Out More:

Related Articles: