11 लाख रेलवे के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिन का बोनस मिलेगा
रेलवे के कर्मचारियों को बोनस देने का एलान कैबिनेट मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई सरकार लगातार रेलवे के कर्मचारियों को 6 साल तक बोनस दे रही है।
उन्होंने कहा ये बोनस रेलवे के कर्मचारियों की मेहनत का तोहफा है। फेस्टिवल सीजन से पहले कर्मचारियों को मिलने वाले इस बोनस से बाजार में मांग भी बढ़ने की संभावना है।
रेलवे में 11 लाख से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। ये बोनस नॉन गैजेटेड कर्मचारियों को मिलेगा। ये एक तरह का प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस है। पिछले साल प्रति कर्मचारी बोनस की अधिकतम रकम 17951 रुपए थी।
हर साल रेलवे के कर्मचारियों को दशहरा की पूजा की छुट्टी के पहले ये बोनस दिया जाता है। रेलवे में प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस को 1979 में लाया गया था। पहले 72 दिन के वेतन के बराबर बोनस दिया जाता था।
इसके साथ ही कैबिनेट ने ई सिगरेट पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ई सिगरेट के प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, डिस्ट्रिब्यूशन, बिक्री, स्टोरेज और विज्ञापन पर भारत में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पहली बार अपराध करने पर 1000 रुपए का जुर्माना और 1 साल की जेल होगी। ई सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के लिए सरकार अध्यादेश लाएगी।