सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती ने दुर्गा पूजा से पहले किया डांस, वीडियो वायरल

Singh Anchala

पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की रौनक देखने वाली होती है। दुर्गा पूजा में अभी कुछ दिन बाकी हैं मगर पश्चिम बंगाल में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन्हीं तैयारियों को लेकर पश्चिम बंगाल से TMC सांसद और बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइनें नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती का एक थीम सॉन्ग वायरल हो रहा है।


तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां और मिमी चक्रवर्ती  एक दुर्गा पूजा सॉन्ग पर डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस गाने में दोनों अभिनेत्रियां बिल्कुल पारंपरिक लुक में दिखाई दे रही हैं। नुसरत जहां ने हैवी ज्वेलरी के साथ बहुत सुंदर सी साड़ी पहनी हुई हैं। वहीं मिमी चक्रवर्ती हरे रंग की साड़ी में दिख रही हैं।




गौरतलब है कि दोनों ही सांसद बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हीरोइनें भी हैं। इन दोनों के साथ एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली भी डांस करती दिख रही हैं। बंगाल में काफी धूमधाम से मनाया जाने वाला दुर्गा पूजा का त्योहार 3 से 8 अक्टूबर तक चलेगा। इस गाने को टॉलीवुड कंपोजर इंद्रदीप दास गुप्ता ने कंपोज किया है।






Find Out More:

Related Articles: