चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज, कांग्रेस और भाजपा झोंकेगे पूरी ताकत

Singh Anchala

नयी दिल्‍ली। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में प्रचार का आज अंतिम दिन है। सभी पार्टियां दोनों राज्यों में जोर-शोर से चुनाव प्रचार लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनकी दो जनसभाएं हरियाणा और एक मुंबई में प्रस्तावित है।


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। सूत्रों के मुताबिक सोनिया की यह सभा महेंद्रगढ़ के गवर्नमेंट कॉलेज खेल परिसर में दिन में तीन बजे होगी जिसमें वह राज्य में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगी।


राहुल गांधी के इस्तीफे के उपरांत पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया की पहली चुनावी सभा होगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गंगोह विधानसभा क्षेत्र के नानौता कस्बे में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।


सभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी आलोक पांडे ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योगी की सुरक्षा का तीन स्तरीय घेरा रहेगा। लखनऊ से विशेष सुरक्षाधिकारी सहारनपुर पहुंच गए हैं और सभा स्थल का उन्होंने बारीकी से निरीक्षण किया हैं।


Find Out More:

Related Articles: