महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतदान आज

Singh Anchala
मुंबई। महाराष्ट्र और हरियाणा में आज होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोनों ही प्रदेशों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। इसके अलावा सभी पोलिंग बूथों पर वोटिंग के लिए पर्याप्त प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को मतदान कराया जा सके। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के चुनाव में 89,722,019 मतदाता हैं। इनके लिए 96,661 मतदान केंद्रों की व्यवस्था है।हरियाणा में कुल मतदाताओं की संख्या 18,282,570 है। हरियाणा की 90 सीटों पर कुल 1169 प्रत्याशी हैं।


21 अक्तूबर को महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के अलावा उत्तर प्रदेश की 11 सीटों समेत गुजरात की छह, बिहार की पांच, केरल की पांच, पंजाब की चार, असम की चार, सिक्किम की तीन, राजस्थान की दो तमिलनाडु की दो और हिमाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाएंगे।


इसके अलावा तेलंगाना, एमपी, पुड्डुचेरी, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट पर वोटिंग होगी।


इसी दिन बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट पर वोटिंग कराई जाएगी। महाराष्ट्र में 288 सीटों और हरियाणा मेंहरियाणा में 90 सीटों के लिए जंग होनी है।


Find Out More:

Related Articles: