कांग्रेस नवंबर के पहले सप्ताह में करेगी मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन

frame कांग्रेस नवंबर के पहले सप्ताह में करेगी मोदी सरकार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन

Singh Anchala
नयी दिल्ली। देश की अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर बनी हुई है। कांग्रेस मंदी को लेकर सरकार पर हमलावर है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विपक्ष की भूमिका पर काबिज कांग्रेस मंदी को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर मोदी सरकार को घेरने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस इस प्रदर्शन को लेकर अन्य विपक्षी दलों को अपने साथ लेने जा रही है।


न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर नवंबर के पहले सप्ताह में देशभर में प्रदर्शन करनेवाली है. हालांकि इसकी तारीख को लेकर औपचारिक रूप से कोई खबर सामने नहीं आयी है।


आर्थिक मंदी को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस करेगी प्रदर्शन-


उल्लेखनीय है कि सितंबर महीने में कांग्रेस की तरफ से घोषणा कर कहा गया था कि आर्थिक मंदी को लेकर पार्टी की ओर से 15 से 25 अक्टूबर के दौरान देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। लेकिन महाराष्ट्र-हरियाणा में विधानसभा चुनाव के चलते और त्योहार की वजह से इसे टालकर आगे बढ़ा दिया गया था।


देश मे चल रही आर्थिक मंदी को लेकर कांग्रेस मोदी सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रही है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।


ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि मोदी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है तथा मौजूदा  सरकार की नीतियों के चलते आज विश्व भर में भारत का मजाक बनाया जा रहा है।


वही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए हाल ही में कहा था कि अर्थव्यवस्था ढही जा रही है। आपका काम है उसको सुधारना न कि कॉमेडी सर्कस चलाना।


Find Out More:

Related Articles:

Unable to Load More