गणतंत्र दिवस: राजपथ पर हिंदुस्तान का दम देख रही दुनिया, दुश्मनों के दहल जाएंगे दिल
नयी दिल्ली। देशभर में आज गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, दिल्ली स्थित राजपथ पर 71वें गणतंत्र दिवस समारोह का आगाज हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इस साल गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेएम बोलसोनारो हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने पहली बार अमर जवान ज्योति की जगह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी गुरशरन कौर, भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे हैं।