वैलेंटाइन डे पर प्रधानमंत्री को शाहीन बाग से मोहब्बत का बुलावा, कार्ड पर लिखा मोदी तुम कब आओगे

Singh Anchala

नयी दिल्ली। वैलेंटाइन के मौके पर शाहीन बाग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुछ अनोखे ही अंदाज में वैलेंटाइन डे विश किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को वैलेंटाइन डे का कार्ड देकर उसमें लिखा कि 'मोदी तुम कब आओगे'। कार्ड में प्रधानमंत्री से शाहीन बाग आकर वैलेंटाइन डे मनाने और अपना सरप्राइज गिफ्ट लेने की बात की गई थी। 

तय कार्यक्रम के मुताबिक गुरुवार शाम को शाहीन बाग की दादियों ने हजारों लोगों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री को दिया जाने वाला सरप्राइज गिफ्ट को खोला, जिसमें एक टेडी बीयर मौजूद था। इसके बाद मंच से संदेश दिया गया कि भारत ही हमारा वैलेंटाइन है और हम अपने देश को हमेशा प्यार करते रहेंगे। 

Find Out More:

Related Articles: