मोदी सरकार के एक रुपए के नए नोट से खुलेगा रामलला का खाता

Kumari Mausami
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राम मंदिर निर्माण के लिए गठित रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का कहना है कि ट्रस्ट का खाता केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से दिए गए एक रुपए के करेंसी नोट से ही खुलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ट्रस्ट को करेंसी से निकाल कर एक नंबर का नोट चंदे के रूप में दिया है। वही नोट अब एसबीआई शाखा में खुल रहे रामलला के खाते में जमा किया जाएगा।                                                                                                                                                                   

इसके पहले उन्होंने राज सदन में भारतीय स्टेट बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे ट्रस्ट का खाता खुलवाने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया। उन्होंने बताया कि देश के तीन लाख गांवों से चंदा आएगा। बहुतों के चेक या ड्राफ्ट में ट्रस्ट के नाम के अक्षरों व स्पेलिंग में गलती होगी तो उसे बैंक कैसे दूर करेगा। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों से व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई है। बैंक अफसरों ने सभी समस्याओं के निवारण का आश्वासन दिया है।

Find Out More:

Related Articles: