जानिए कौन है बिहार का सबसे अमीर विधायक
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में निर्वाचित हुए 81 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। 2015 में 67 प्रतिशत करोड़पति विधायकों ने जीत दर्ज की थी। इस बार विधायकों की औसत संपत्ति 4.32 करोड़ रुपए है। बिहार इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने 243 में से 241 विजेता उम्मीदवारों के शपथपत्रों का विश्लेषण करने के बाद यह जानकारी दी है। 2 विजेता उम्मीदवारों के शपथपत्र स्पष्ट नहीं होने के कारण उनका विश्षेषण नहीं किया गया है। इनमें से एक बीजेपी और एक आरजेडी के विधायक शामिल हैं।
सबसे अधिक संपत्ति वाले विजेता उम्मीदवार आरजेडी के मोकामा से विधायक अनंत सिंह हैं। उनकी कुल संपत्ति 68 करोड़ 56 लाख 78 हजार 795 है। इसमें से 18 करोड़ 49 लाख 28 हजार 795 चल संपत्ति और 50 करोड़ 07 लाख 50 हजार अचल संपत्ति है। वहीं सबसे कम संपत्ति वाले विजेता उम्मीदवार भी आरजेडी के ही हैं।