अभी अभी : शीला दीक्षित के बाद दिल्ली के इस बीजेपी नेता का हुआ निधन, शोक में डूबी पार्टी

Gourav Kumar
अभी दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री तथा कॉंग्रेस नेता शीला दीक्षित का दिल का दौरा पड़ने से कल 20 जुलाई को निधन हो गया था जिसके बाद पूरा देश शोक में था तब तक दिल्ली के ही एक और नेता के निधन के समाचार ने हर किसी को हिला दिया। बताते चलें की पूर्व भाजपा दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष मांगेराम गर्ग का आज निधन हो गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की मांगेराम ने रविवार प्रातः काल साढ़े सात बजे अंतिम सांस ली।


ऐसा बताया जा रहा था की गर्ग लंबे समय से काफी बीमार चल रहे थे। हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्‍हें उत्तरी दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर आज तड़के सुबह चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मांगेराम के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन प्रातः काल साढ़े 11 बजे तक उनके निवास पर होंगे तथा इसके बाद 12 से 1 बजे तक बीजेपी प्रदेश ऑफिस पर उनके अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि दी जाएगी।


Former BJP Delhi President Mange Ram Garg passed away at 7.30 am today. More details awaited. pic.twitter.com/CeLFlWgUhK

— ANI (@ANI) July 21, 2019


सबसे पहले 2003 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर मांगेराम विधायक बने थे। आपको यह जानकार गर्व होगा की भाजपा के इस नेता ने मरणोपरांत अपने देहदान का संकल्‍प लिया था, ऐसे में उनका अंतिम संस्‍कार दधीचि देह दान समिति के माध्यम से सम्पन्न होगा। बीजेपी प्रदेश ऑफिस से उनका पार्थिव शरीर देह दान के लिए एक बजे अस्‍पताल ले जाया जाएगा। 

Find Out More:

Related Articles: