घर में रहने वाली छिपकली भी बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

frame घर में रहने वाली छिपकली भी बताती है कैसा होगा आपका भविष्य

Kumar Gourav

ज्योतिष के अनुसार दैनिक जीवन में बहुत सारे ऐसे संकेतों के बारे में बताया गया है जिनसे हमें अंदाजा हो जाता है कि भविष्य में कैसा समय होगा जैसे छिपकली के शरीर पर गिरने से भी शुभ-अशुभ प्रभावों के बारे में जाना जा सकता है। ज्‍योतिष के अनुसार छिपकली का पुरुषों के बाएं अंगों व महिलाओं के दाहिने अंगों पर गिरना अशुभ माना जाता है और पुरुषों के दाएं अंगों व स्त्रियों के बाएं अंगों पर गिरना शुभ होता है। जब छिपकली शरीर के किसी अंग पर गिरे तो उस स्थान को पानी से धो लें या नहा लें क्योंकि उसके शरीर में जहरीला पदार्थ होता है। जब वह किसी पर गिरती है तो अपने शरीर का जहर आपकी त्वचा पर छोड़ देती है।

 


बालों पर छिपकली का गिरना मौत आने का संकेत है।

 

दाएं कान पर छिपकली के गिरने से गहनों की प्राप्ति होती है और बाएं कान पर गिर जाए तो आयु में वृद्धि होती है।

 

छिपकली का नाक पर गिरना भाग्‍योदय का सूचक होता है और मुख पर गिरने से स्वादिष्ट खाने की प्राप्ति होती है।

 

यदि छिपकली बाएं गाल में गिरे तो पुराने मित्र से भेंट होती है और दाएं गाल में गिरे तो आयु में बढ़ोतरी होती है।

 

गर्दन पर छिपकली गिरे तो प्रसिद्धि मिलती है।

 

दाईं आंख पर छिपकली का गिरना मित्र भेंट और बाईं आंख पर गिरने से शीघ्र बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है।

 

पीठ के मध्य छिपकली के गिरने से घर में विरोध होता है।

 

पीठ के दाईं और छिपकली का गिरना सुख की प्राप्ति और बाईं ओर गिरना बीमारियों के आगमान का सूचक है।


 
छिपकली दाएं कंधे पर गिरे तो जीत हासिल होती है और बाईं ओर गिरने से नए दुश्मन बनते हैं।

 

बाजू के दाईं ओर छिपकली का गिरना लक्ष्मी प्राप्ति और बाईं ओर गिरने से धन छिन जाने की चिंता बढ़ जाती है।

 

छिपकली का सीने के दाहिने भाग पर गिरना खुशियों के आगमन और बाएं भाग पर गिरना घर में ज्यादा कलह होने का सूचक है।

 

यदि छिपकली पेट पर गिरे तो गहनों की प्राप्ति होती है।

 

कमर के मध्य छिपकली के गिरने से धन लाभ होता है अौर नाभि पर गिरे तो इच्छाएं पूरी होती है।

 

छिपकली के दाईं जांघ पर गिरने से सुख मिलता है और बाईं जांघ पर गिरने से शारीरिक कष्ट होता है।

 

दाएं घुटने पर छिपकली के गिरने से यात्रा का मौका मिलता है यदि बाएं घुटने पर गिरे तो बुद्धि हानि होती है।

 

दाहिने पैर पर छिपकली गिरना यात्रा लाभ और बाएं पैर पर गिरने से घर में कलह, दुख और बीमारी का आगमन होता है।

Find Out More:

Related Articles: