गूगल प्ले स्टोर से हटाया गया Mitron ऐप

Kumari Mausami

Mitron ऐप जिसने हाल ही में भारत में TikTok को कड़ी टक्कर दी थी, अब उसे Google Play Store से हटा दिया गया है। यह साफ नहीं हो पाया है कि ऐप को प्ले स्टोर से गूगल ने हटाया है या खुद ऐप डिवेलपर्स ने इसे प्ले स्टोर से अनपब्लिश किया है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, गूगल ने इसे स्पैम और मिनिमम फंक्शनैलिटी पॉलिसी के वॉयलेशन के लिए गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया है। अगर आपके फोन में यह ऐप मौजूद है तो इसे तुरंत डिलीट कर दें क्योंकि अब यह गूगल द्वारा वैरिफाइड ऐंड्रॉयड ऐप नहीं हैं। इसके अलावा ऐप स्टोर पर इस ऐप के कई फेक वर्जन उपलब्ध हैं जिन्हें डाउनलोड करने से आपको बचना चाहिए।

 


यह ऐप टिकटॉक के देसी वर्जन के तौर पर लॉन्च किया था। इसे लोगों ने हाथों हाथ लिया। आलम यह रहा कि एक महीने के अंदर ही इस ऐप के डाउनलोड्स की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई। अब यह ऐप प्ले स्टोर पर नहीं है। यह भी साफ नहीं हो सका है किस वजह से और किसके द्वारा यह ऐप प्ले स्टोर से हटाया गया है। फिलहाल इस ऐप को वैरिफाइड न होने के कारण डिलीट कर देना चाहिए।

 


हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि यह ऐप पाकिस्तानी कंपनी Qboxus द्वारा बनाए गए TicTic ऐप का रीपैकेज्ड वर्जन है। इरफान शेख Qboxus के सीईओ और फाउंडर हैं। इस कंपनी ने ही टिकटिक ऐप बनाया है। इरफान ने हमारी सहयोगी वेबसाइटट टाइम्स ऑफ इंडिया-गैजेट्स नाउ को बताया कि उन्होंने मित्रों ऐप के डिवेलपर को टिकटिक का सोर्स कोड 34 डॉलर (करीब 2,500 रुपये) में बेच दिया।

 


Qboxus की डिवेलपर्स टीम के एक सदस्य ने टाइम्स ऑफ इंडिया- गैजेट्स नाउ से बातचीत के दौरान बताया है कि भारत में यह टिकटिक ऐप की कॉपी की पर्चेंज शिवांक अग्रवाल नाम से की गई है। इस ऐप रिब्रैंडेड करके मित्रों के नाम से पेश कर दिया गया है।

Find Out More:

Related Articles: