जब कोरोना से जंग जीतकर घर आई बड़ी बहन तो खुशी में थिरकने लगे छोटी बहन के पैर, वायरल हुआ वीडियो

Kumari Mausami

सोशल मीडिया पर एक लड़की के डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, वीडियो में जो लड़की नाचते दिख रही है, उसका नाम सलोनी सतपुते है। सलोनी सतपुते की बड़ी बहन कोरोना से जीतकर घर वापस आई और इस खुशी में वह जमकर नाच रही है। 'चिल्लर पार्टी' के गाने 'तेरी टांय-टांय फिस्स' पर डांस कर रही लड़की का नाम सलोनी सतपुते है। सलोनी ऐसी झूमीं कि पूरा इंटरनेट खुश हो गया। 


छोटी बहन की खुशी के इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर इसे जमकर देखा और शेयर किया जा रहा है। केवल ट्विटर ही नहीं बल्कि इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर भी इसे काफी देखा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सलोनी ने एक और वीडियो पोस्ट किया और उसमें उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बताया।

सलोनी एक डांसर हैं। उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया था। धीरे-धीरे हर सदस्य डिस्चार्ज होकर घर आ गया। आखिरी नंबर उनकी बड़ी बहन का था। 17 जुलाई को जब बड़ी बहन वापस आई तो सलोनी अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर पाईं और जमकर नाचने लगीं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया। बस ऐसे ही खुशी वाले वीडियोज देखकर इंटरनेट पर पॉजिटिविटी फैली रहती है।

Find Out More:

Related Articles: